Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur चिन्मया स्कूल के बच्चे लेकर जा रही टाटा विंगर डिवाइडर से टकराई, हादसे में 17 बच्चे घायल, टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया A Tata Winger carrying children from Chinmaya School collided with a divider, injuring 17 children and rushing them to Tata Motors Hospital.

 


Jamshedpur (Nagendra) टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।  चिन्मया स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वैन में सवार 15 से 17 बच्चे घायल हो गए, जबकि चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन स्टेडियम की ओर से चिन्मया विद्यालय के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चैम्बर तक फट गया। दुर्घटना के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए । हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के फ्लैटों और घरों से लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी ने बताया कि दुर्घटना एक कार को बचाने के प्रयास में हुई। 


उनके अनुसार चिन्मया स्कूल की दिशा से आ रही एक कार अचानक स्कूल वैन के बेहद करीब आ गई और उसे सटते हुए पार कर गई। कार चालक की गतिविधि पर नजर रखने और पीछे मुड़कर देखने के दौरान वैन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद वैन सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU