Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर High speed wreaks havoc in Bistupur, four-wheeler and CNG auto collide fiercely

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ब्लड बैंक के पास गुरुवार देर रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद सीएनजी ऑटो से गैस लीकेज होने की सूचना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। ऑटो चालक अनुज कुमार गुप्ता, निवासी शास्त्री नगर, कदमा ने बताया कि वह कदमा गणेश मैदान से यात्रियों को बैठाकर आ रहे थे। उनके अनुसार, वे अपनी दिशा में चल रहे थे, तभी साकची की ओर से आ रही इंडिगो कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो चालक ने कार की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने का दावा किया। ऑटो चालक ने कार चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया। वहीं कार चालक गुरुदेव रॉय, निवासी कदमा, ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप से इनकार किया। उनका कहना था कि वह सामान्य स्थिति में वाहन चला रहे थे और उनकी कार की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उन्होंने दुर्घटना के लिए ऑटो के ओवरटेक करने की बात कही।


दुर्घटना के बाद सीएनजी ऑटो से हल्का गैस रिसाव होने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि यदि गैस के संपर्क में आग या सिगरेट आ जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। ऑटो में सवार कुछ यात्री हादसे के बाद वहां से चले गए। 


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोर-व्हीलर और टेम्पो के बीच टक्कर हुई है और दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। कार चालक के नशे में होने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने तेज रफ्तार की बात भी कही। पुलिस के अनुसार घटना धातकीडीह ब्लड बैंक के पास हुई और यह क्षेत्र बिष्टुपुर थाना के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU