Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में सत्र 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 अकटुबर 2026 से प्रारंभ Admission process for session 2027-28 at South Point School, Patamda starts from 11th October 2026

 


Jamshedpur (Nagendra) साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में आज दिनांक 26-09-2026 को एक बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2027-28 के नामांकन हेतु विद्यालय के डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा एवं प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कक्षा नर्सरी से कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं (विज्ञान, कला और वाणिज्य) में विद्यार्थियों के नामांकन हेतु 11 अकटुबर 2026 से एडमिशन फॉर्म वितरण करने का निर्णय लिया गया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यालय में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान को भी विशेष महत्व दिया जाता है।


प्रकृति की गोद में, हरियाली एवं पहाड़ियों से घिरे शांत और मनोरम वातावरण में स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समय रहते नामांकन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।


शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा नर्सरी से 9वीं एवं 11वीं (विज्ञान, कला और वाणिज्य) में नामांकन के इच्छुक अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU