Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिष्टुपुर में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला 27 से 29 तक Three-day Consumerex trade fair in Bistupur from 27th to 29th

 


Jamshedpur (Nagendra) मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से हर साल की तरह इस साल भी दुर्गापूजा एवं दीपावली के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला 2026 (प्रदर्शनी सह बिक्री) रविवार 27 से 29 सितंबर मंगलवार तक तुलसी भवन, बिष्टुपुर में आयोजित होने जा रहा हैं। मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। मेले का उद्घाटन 27 सितंबर, रविवार को शाम 4 बजे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष प्रभा पाड़िया करेंगी। मेले में जमशेदपुर के अलावा कोलकाता, रांची, झारसुगुड़ा, धनबाद, चाईबासा, बलरामपुर और पुरुलिया सहित विभिन्न शहरों की महिला उद्यमी स्टॉल लगाएंगी।


यहां घरेलू उपयोग की वस्तुएं, परिधान, आभूषण, सजावटी सामान, खान-पान सहित विभिन्न उत्पाद उपलब्ध होंगे। संस्था की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव कंचन खीरवाल, कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल ने संयुक्त रूप से यह जानकारी प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि कंजुमेक्स महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद और हुनर को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। मंच ने शहरवासियों से सपरिवार मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU