Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित Dispute between traffic police and transgender people; traffic disrupted due to ruckus on the road

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर के व्यस्त साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच हुए विवाद ने कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर हंगामा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साकची गोलचक्कर के पास कुछ किन्नर एक ऑटो में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में  वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बनने लगी। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।


घटना के दौरान नाराज किन्नरों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और किन्नरों के बीच धक्का-मुक्की की भी सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। हालांकि, पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सड़क के बीच प्रदर्शन और हंगामे के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU