Jamshedpur (Nagendra) झारखंड आंदोलनकारी झामुमो के पूर्व विधायक सह वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सबसे बड़े सुपुत्र और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अग्रज स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर साकची के पुराना कोर्ट स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन ने उनके झारखंड अलग राज्य के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए आज की झारखंड राज्य की जनता पर केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमयन) संशोधन अधिनियम 2026 जैसे विभिन्न काले कानून लाकर किए जा रहे अत्याचार पर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसे ही योग्य संगठन कर्ता , जुझारू व आक्रामक शैलीयुक्त और दूरदर्शी नेताओं की आवश्यकता पर बल दिया।
भले ही आज वे सशरीर हमारे बीच नहीं है पर उनके विचार और संघर्षशील कार्यशैली आज भी प्रासंगिक है और इसे अपनाकर समाज और राज्य हित में कार्य करना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शैलेंद्र मैथी ,लालटू महतो, सरोज माहापात्रा,असित मिश्रा,माझी बाबा ,बिंदे सोरेन ने भी अपने विचार रखे । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अन्य लोगों में अजय रजक, मो. समद, उमानाथ झा,फैयाज अहमद खान , प्रीतम हेंब्रम,नंटू सरकार,गुरमीत सिंह गिल, इंदरपाल सिंह भाटिया, बालही मार्डी, मो.सिकंदर,डी रवि कुमार, विष्णु नाग,गुलरेज खान,शेख शरफुद्दीन,उमेश गिरी,चंदन लाल, उमर खान, उज्ज्वल दास समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment