Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में डालसा का मोबाईल वैन बुधवार को हुड़लुंग पंचायत भवन एवं मध्य विद्यालय बड़ाबांकी तथा सबर बस्ती पहुंचा। इस दौरान डालसा टीम में लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य अभिनव श्रीवास्तव एवं पीएलवी में अरूण रजक,नागेन्द्र कुमार, जयंतो नंदी एवं जोबारानी बास्के मुख्य रूप से उपस्थित थे। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें डालसा के कार्य व उद्देश्य, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, शिशु प्रोजेक्ट, डायन प्रथा, नशा उन्मूलन ,नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, जन कल्याणकारी योजनाएं, प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना बीमा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए सिविल कोर्ट स्थित डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया । जागरूकता कार्यक्रम में सबर बस्ती के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को डालसा टीम के साथ साझा किया। इस दौरान सबर लोगो ने कहा कि बस्ती में नल है लेकिन उसमे जल नही आता है।
शौचालय भी पानी के अभाव में उसका कोई उपयोग नही है। सबर बस्ती में नाली , गली एवं पानी की घोर समस्या है। रहने के लिए बिरसा आवास अब खंडहर में तब्दील हो गया है। बरसात में छत से पानी टपकते है । लोग बीमारी की परवाह किए बिना किसी तरह गंदगी के बीच रहने को विवश है ,पर इनकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है । जन प्रतिनिधि चुनाव के समय सिर्फ वोट मांगने आते हैं उसके बाद सबर बस्ती में झांकने तक नहीं आते। और तो और शिक्षा के अभाव में इनके बच्चे का न तो जन्म प्रमाण पत्र बन पाता है और न तो किसी व्यक्ति के मृत्यु होने पर वे मृत्यु प्रमाण पत्र ही बना पाते हैं जिससे उनके बच्चे सरकारी योजनाओं से भी बचित रह जाते हैं।
यही वजह है कि इसी बस्ती के एक अनाथ बच्ची छोटी सबर जिसके मां और पिता दोनों की मृत्यु हो गई है और एक दूसरी बच्ची सबीना सबर के पिता की मृत्यू हो गई है ,लेकिन कागजी कोरम पूरा नही होने से शिशु प्रोजेक्ट योजना का लाभ उसे नही मिल पा रहा है।
दोनों बच्ची की उम्र लगभग 16 वर्ष के करीब है और दोनो आर्थिक तंगी के चलते किसी तरह आठवीं क्लास तक पढ़ाई पूरी करके छोड़ चुकी है । डालसा टीम के लोग इनकी मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद इस बात की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव को देने की बात कही और समस्या के समाधान के लिए शीघ्र सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।




No comments:
Post a Comment