Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम एवं Green Caps Foundation के संयुक्त तत्वावधान में Nature Park में Behavioural Change एवं Awareness Campaign का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को इधर-उधर न फेंकने, कचरे का उचित निस्तारण एवं जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
जागरूकता अभियान के साथ Cleanliness Drive भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने Nature Park परिसर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 3 बैग कचरा एकत्रित किया गया तथा एकत्रित कचरे के उचित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।


No comments:
Post a Comment