Jamshedpur (Nagendra) एनआईटी जमशेदपुर में सहकारी सहयोग समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आमसभा में राज कुमार बैठा को समिति का सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. बिनोद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक में समिति के उद्देश्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समिति के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने तथा सदस्यों के हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी निर्धारित कार्यकाल के दौरान समिति के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आगामी ५ बरसो तक के लिए कार्य करेगी।

No comments:
Post a Comment