Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा विस्तार का संकल्प, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्य योजना तैयार Resolution to expand maximum branches in the Sangh centenary year, special action plan prepared in Jamshedpur division.

 


Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड सहित पूरे देश में अधिकतम स्थानों पर शाखा विस्तार का अभियान चलाया जा रहा है। महानगर प्रचार प्रमुख हरिओम ने बताया है कि। विभाग प्रचारक (कोल्हान) सत्य प्रकाश ने अपने सघन प्रवास एवं अनेकों बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के अंदर उर्जा एवं उत्साह का संचार करते हुए एक सुदृढ़ योजना रचना बनाई है। इसी क्रम में जमशेदपुर विभाग (कोल्हान) में भी शाखाओं के विस्तार एवं नियमित संचालन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।


संघ के शताब्दी समारोह के तहत 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सभी मोहल्लों, खंडों एवं गांवों में शाखाएं लगाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को संघ की शाखा गतिविधियों से जोड़ना और संगठनात्मक विस्तार को गति देना है। 


इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक मोहल्ले एवं खंड में पूरे सप्ताह शाखा संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शाखा संचालन के लिए चयनित स्वयंसेवकों की सूची तैयार कर ली गई है तथा अपने-अपने मंडल एवं नगर क्षेत्रों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। सत्यप्रकाश जी ने बताया कि स्वयंसेवकों के लिए शाखा ही आधार है। शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास होता है। इस अभियान के तहत महानगर, जिला, नगर एवं खंड के कार्यवाह सहित शारीरिक प्रमुखों ने  स्वयंसेवकों से संपर्क कर अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया है। इसके माध्यम से शाखा विस्तार के साथ समाज के लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शाखा लगने वाले स्थानों के आसपास रहने वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें शाखा में आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


इस विशेष शाखा महाकुंभ की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ समविचारी संगठनों के कार्यकर्ता भी शाखा गतिविधियों में सहभागिता करेंगे। इससे संगठनात्मक सहयोग एवं सामाजिक समन्वय को मजबूती मिलेगी। योजना एवं तैयारियों में विभाग प्रचारक सत्यप्रकाश जी के मार्गदर्शन में महानगर एवं जिला स्तर की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। नगर एवं खंड स्तर पर विभिन्न बैठकों, संपर्क अभियानों एवं अभ्यास वर्गों के माध्यम से अभियान को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखाओं के विस्तार का यह अभियान संगठन को मजबूत करने, समाज में सेवा एवं संस्कार की भावना को बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण के कार्य को व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU