Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार का आयोजन Three-day National Taekwondo Referee Seminar organized at South Point School, Patmada

 


Jamshedpur (Nagendra) साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ किया गया। सेमिनार में झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, रेफरी, प्रशिक्षक तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 80 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिवम शर्मा , प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह , ऑफिस सेक्रेटरी अश्विनी शर्मा , झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं तकनीकी निदेशक गोपाल कुमार का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं,आंध्र प्रदेश से पधारे Class-1 अंतर्राष्ट्रीय रेफरी  संतोष श्रीरंगम जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 


उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव, तकनीकी दक्षता एवं मार्गदर्शन को प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, रेफरीगण, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि “ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार से खिलाड़ियों एवं रेफरी को तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा खेल के नियमों और रेफरिंग की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को खेल प्रतिभाओं के विकास और ताइक्वांडो के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को ताइक्वांडो के नियमों, तकनीकी पहलुओं, रेफरिंग प्रक्रियाओं तथा व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के परिसर में खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ तथा विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे महत्वपूर्ण खेल आयोजनों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन जय हिंद के उद्घोष के साथ हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU