Upgrade Jharkhand News. कार्यालय परिसर में सहायक नगर आयुक्त,सभी पदाधिकारियों, अभियंता,कर्मचारियों , सफाई पर्यवेक्षक, सी ओ, सीआरपी,सफाई कर्मी आदि के उपस्थिति में 17.09.2026 को स्वच्छता ही सेवा–2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता रैली तथा जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों की साफ सफाई आदि से संबंधित कार्यक्रम कराए गए। विदित हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।
महापौर महोदया के द्वारा 17.09.2026 को सभी अपने-अपने घरों में साफ-सफाई करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक करने का अपील किया गया. अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा वार्ड में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया गया एवं नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जागरूकता कैंप का आयोजन एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
स्वयं सहायता समूह के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन एवं कैंप किया जाएगा। मानगों को स्वच्छ साफ रखने का सहयोग करने के लिए नगर वासी से भी अपील किया गया है। विभिन्न स्कूल कॉलेज स्लम क्षेत्र में जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, 17.09.2026 की संध्या में अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वच्छ जीवनशैली के संकल्प के साथ स्वच्छता ही सेवा–2026 कार्यक्रम को सफल करने का अनुरोध किया गया।
स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया विशेष भोज का आयोजन किया गया। नगर वासी से अपील किया गया कि सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। नगर प्रबंधक श्री निशांत कुमार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर सफल बनाने का निर्देश दिया गया।



No comments:
Post a Comment