Upgrade Jharkhand News. शहर की दो साहित्यिक संस्थाओं 'दबिस्तान-ए-जमशेदपुर' तथा 'उर्दू भवन, जमशेदपुर' ने सामूहिक रूप से डॉ हसन इमाम मल्लिक को कोल्हान विश्वविद्यालय के अकादमिक परिषद में शामिल किए जाने पर बधाई दी। दोनों संस्थाओं के सचिव गौहर अजीज तथा फरहान खान फरहान ने उन्हें शाॅल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ समर्पित कर सम्मानित किया तथा दोनों संस्थाओं के अन्य सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। और यह आशा व्यक्त की गई कि डॉ इमाम के अकादमिक परिषद में शामिल होने से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों तथा शोध की गुणवत्ता में सुधार आएगा, यहां की उच्च शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
इस अवसर पर सैयद साजिद परवेज, सद्दाम गनी, सकलैन मुश्तक, एहतेशाम अजीज तथा पत्रकार एवं शायर सरफराज शाद मौजूद थे। डॉ हसन इमाम मल्लिक की गिनती शहर के लोकप्रिय तथा सम्मानित व्यक्तियों में की जाती है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सराहनीय सेवाओं को स्वीकार करते हुए हाल ही में "संघ रत्न सेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया। डॉक्टर इमाम को इस सफलता की भी बधाई दी गई।

No comments:
Post a Comment