Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का निर्विरोध चयन, प्रतीक बने अध्यक्ष Unopposed selection of the youth unit of the District Agrawal Conference, Pratik became the president

 


Jamshedpur (Nagendra) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के पदाधिकारियों का बिना किसी प्रतिद्वंद्विता एवं विरोध के निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रतीक अग्रवाल को अध्यक्ष, ऋषि जालान को महासचिव तथा  केशव गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल एवं जिला सचिव बिमल बकरेवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं जिला अग्रवाल सम्मेलन के नेतृत्व में युवा शक्ति के सक्रिय जुड़ाव से संगठन के कार्यों को नई गति मिलेगी। 


युवाओं को समाज के बेहतर भविष्य के लिए संगठित कर, नई ऊर्जा एवं विचारों के साथ समाज की सेवा तथा सामाजिक कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को साथ लेकर समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU