Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai संगीत की दिग्गज एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी अम्मा के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म में नज़र आएगी अदाकारा रश्मिका मंदाना Actress Rashmika Mandanna to star in a biopic on music legend MS Subbulakshmi Amma

 


Mumbai (Kali Das) दिग्गज गायिका और भारत रत्न एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी पर बनने वाली प्रतिष्ठित पैन-इंडिया बायोपिक को विजनरी प्रोड्यूसर्स अल्लू अरविंद, रॉकलाइन वेंकटेश और बन्नी वास ने आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। फिल्म का भव्य लॉन्च बुधवार को चेन्नई की प्रतिष्ठित म्यूजिक अकादमी में किया गया, जो एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती का अवसर भी था। दिग्गज अभिनेता और उलगनायगन कमल हासन ने आधिकारिक रूप से इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म के पहले शॉट के लिए क्लैप दिया। इस कार्यक्रम में एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के परिवार के सदस्य, प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार और फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।


लॉन्च कार्यक्रम में सुहासिनी, अभिनेता शिवकुमार, निर्देशक महेंद्रन, अभिनेता-निर्देशक समुथिरकानी, प्रोड्यूसर्स कलैपुली एस. थानु, राजेंद्रन, कटरगड्डा प्रसाद, एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के पोते चंद्रशेखर और उनकी पत्नी माला सहित सिनेमा और शास्त्रीय संगीत की दुनिया से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथि भी शामिल हुए। एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी भारत की महानतम संगीत हस्तियों में से एक थीं, जिनकी दिव्य आवाज़ ने दशकों तक देश और दुनियाभर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस फिल्म में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका में हैं, जबकि प्रशंसित फिल्ममेकर गौतम तिन्ननुरी इस फिल्म के निर्देशक हैं। म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के साउंडट्रैक की रचना की है। इस कार्यक्रम में उलगनायगन कमल हासन ने कहा, “एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी अम्मा वह संगीत सम्राज्ञी थीं, जिन्होंने अपनी आवाज़ के जरिए भारत, खासकर दक्षिण भारत को एकजुट किया। उन्होंने संस्कृत, हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और कई अन्य भाषाओं में गाया। उन्होंने चाहे जिस भाषा में गाया हो, अपने संगीत के जरिए उसकी खूबसूरती को और निखारा। यही वह कालजयी संदेश है जो उनका संगीत हम सभी को देता है।" 


अदाकारा रश्मिका मंदाना ने कहा, “एक अभिनेत्री के तौर पर यह अविश्वसनीय अवसर मिलने पर मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी अम्मा की 110वीं जयंती के अवसर पर मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं और सम्मान अर्पित करती हूं। इस मंच पर खड़ा होना ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं स्वयं ईश्वर की मौजूदगी में खड़ी हूं। मैं बेहद गर्व और सम्मान महसूस कर रही हूं कि मुझे एम.एस. अम्मा की असाधारण जीवन यात्रा का एक छोटा-सा हिस्सा बनने का अवसर मिला है। हमें सच में विश्वास है कि इस पूरी फिल्म के दौरान उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। मैं वादा करती हूं कि इस भूमिका के लिए अपना पूरा समर्पण दूंगी और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी अम्मा को इस तरह पर्दे पर प्रस्तुत करने की हर संभव कोशिश करूंगी, जिसे आप सभी पसंद और सराह सकें।”



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU