Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में 151 कन्याओं ने निकाली जलयात्रा, भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 151 girls took out a water procession in Barajamda, grand Durga Puja pandal inaugurated

 


  • जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने फीता काटकर किया उद्घाटन, भक्तिमय हुआ माहौल

Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में दुर्गापूजा के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान 151 कन्याओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर से जल उठाकर पैदल यात्रा निकाली। जलयात्रा में शामिल कन्याएं जल लेकर बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान पहुंचीं, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। कन्याओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रास्ते में लोगों के बीच श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला।


वहीं, बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में बनाए गए भव्य दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं किरीबुरू की मुखिया का स्वागत बड़ाजामदा के समाजसेवी सह उद्योगपति संजू शारदा ने किया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। दुर्गापूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर बड़ाजामदा दुर्गापूजा पंडाल पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU