Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa दुर्गापूजा को लेकर बड़ाजामदा पुलिस अलर्ट, निकाला पैदल फ्लैग मार्च Badajamda police on alert for Durga Puja, conducts foot flag march

 


  • पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शांति बनाए रखने की अपील

Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बड़ाजामदा थाना पुलिस ने क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।


फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर समीर तिर्की एवं थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों, बाजारों और चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। 


पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से दुर्गापूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU