Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा के कच्छी धौड़ा में गुजराती समाज की महिलाओं ने किया गरबा नृत्य Women of Gujarati community performed Garba dance in Kachhi Dhauda of Guwa.

 


  • मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ गरबा, देर रात तक भक्ति और उत्साह में झूमती रहीं महिलाएं

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के कच्छी धौड़ा में नवरात्र के अवसर पर गुजराती समाज की महिलाओं द्वारा प्रतिदिन गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक अंदाज में गरबा नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। गरबा का आयोजन रात 10:30 बजे से शुरू होकर देर रात एक बजे तक चलता है। गरबा नृत्य की शुरुआत मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। नवरात्र को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा के माध्यम से भक्ति और उल्लास का माहौल बनाया।


प्रतिदिन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज की महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।इस आयोजन के माध्यम से गुजराती समाज की महिलाएं अपनी पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा नृत्य का विशेष महत्व है। मौके पर नीरा सेठिया, जिगना ठक्कर, मनीषा ठक्कर, गीतांजलि ठक्कर, सोनिका ठक्कर, अन्नपूर्णा मिश्रा, रूबी प्रसाद, हिना ठक्कर, लक्ष्मी प्रसाद सहित समाज की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU