Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में 21 अक्टूबर को होगा भव्य रावण दहन, तैयारियों को लेकर बैठक A grand Ravana Dahan will be held in Guwa on October 21, a meeting is underway regarding the preparations.

 


  • पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा रहेंगी मुख्य अतिथि, आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 अक्टूबर को भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के गुवा स्थित आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की। इसमें गुवा क्षेत्र की सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुवा क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन 21 अक्टूबर को ही किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के बाद शाम को गुवा फुटबॉल मैदान में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। रावण दहन के अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।


इसे लेकर आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने सभी समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की बात कही गई। बैठक में जय किशन गुप्ता, उदय सिंह, उत्तम गोच्छाईत, प्रशांत गुप्ता, कानू लोहार, लंका पूर्ति, दीपक गोस्वामी, पीयूष साव, मुन्ना दास, कानू राम पूर्ति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU