- समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए लंबे समय तक याद किए जाएंगे पुष्पा झा
Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शुक्रवार को गुवा पहुंचे और आशीर्वाद एंटरप्राइजेज के चेयरमैन स्वर्गीय हरिओम झा की पत्नी पुष्पा झा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पुष्पा झा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दिवंगत पुष्पा झा की चिता को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पहुंचने से शोकाकुल परिवार को सांत्वना मिली। पुष्पा झा अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन में क्षेत्र के अनेक लोगों की मदद की और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए।
आशीर्वाद एंटरप्राइजेज के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करने और उन्हें सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाता रहा। पुष्पा झा के निधन से गुवा क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके सामाजिक कार्यों और दूसरों की मदद करने की भावना को याद करते हुए लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।अंतिम विदाई के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत पुष्पा झा को नम आंखों से विदाई देते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। लोगों का कहना है कि समाज के प्रति उनके योगदान और जनहित के कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

No comments:
Post a Comment