Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की महिलाओं ने की पूजा-अर्चना On the sixth day of Navratri, women worshipped Goddess Katyayani.

 


  • महासप्तमी पर रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में शुक्रवार को नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से मां की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी की ओर से महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं, रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को महासप्तमी के दिन शाम सात बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा करेंगे। गुवा के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। 


शुक्रवार को संध्या पूजा के उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद भक्त मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए गुवा प्रशासन की ओर से भी सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन और पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटी हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU