Guwa (Sandeep Gupta) अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को पंचायत भवन में बुजुर्गों के सम्मान, सशक्तीकरण और जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चार समूहों से जुड़े दीदी-दादाओं के साथ बैठक कर बुजुर्गों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बुजुर्गों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य की जानकारी दी गई। साथ ही समूह से जुड़ने के महत्व और सामूहिक रूप से मिलने वाले लाभों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘बुजुर्गों से सीखो’ पहल के माध्यम से बुजुर्ग सदस्यों के अनुभव, ज्ञान और जीवन से जुड़ी सीख को साझा किया गया। उपस्थित बुजुर्गों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए युवा पीढ़ी के लिए उपयोगी सुझाव दिए। इसके अलावा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर बुजुर्गों को जागरूक किया गया।
वृद्ध सदस्यों के लिए आजीविका योजना को लेकर उनकी राय और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई, ताकि उनके हित में आगे की योजनाएं तैयार की जा सकें। बैठक में पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी,उपमुखिया जानों चातर, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति भादों टोप्पो, सीएससी संचालक तापस, शंकर दास,दास,पदमा केसरी तथा दोनों जेंडर सीआरपी ममता देवी और गीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

No comments:
Post a Comment