Guwa (Sandeep Gupta) अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के सहयोग से प्रोस्पेक्टिंग आजीविका महिला ग्राम संगठन एवं किरीबुरू मुर्गापाड़ा आजीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए उन्हें सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने तथा आजीविका समूहों से जुड़कर सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रोस्पेक्टिंग आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष जीवंती कुंडलना, सचिव जया फरीदा और कोषाध्यक्ष अनीता हेम्ब्रम सहित किरीबुरू मुर्गापाड़ा आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष कोनी जेराई, सचिव सुनीता तिर्की, कोषाध्यक्ष नीतिमा बारला मौजूद रहीं। पंचायत की उपमुखिया सुमन मुंडू और वार्ड सदस्य शानी हिस्सा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
बुजुर्ग समूहों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहीं जेंडर सीआरपी रीना दास, हीरामनी बारला, कुलदीप कौर और पूनम सिद्धू ने बुजुर्गों को समूह से जोड़ने तथा उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीआरआई विभाग की पूजा कुमारी, अनिता पान, मंजुला बैंग और ग्रेस बोदरा ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका नीलिमा लागुरी तथा डालसा से विनीता सैंडिल की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने बुजुर्गों के सम्मान, सामाजिक सहभागिता और उनके अनुभवों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें विभिन्न सामुदायिक समूहों से जुड़कर सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।


No comments:
Post a Comment