Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में बंदरों का आतंक, ठेका महिला मजदूर पर हमला कर उंगली काटी Monkeys attack female contract labourer in Guwahati, bite her finger

 


  • ओएचपी प्लांट में काम के दौरान हुई घटना, सेल प्रबंधन और प्रशासन से बंदरों को हटाने की मांग

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। शनिवार सुबह गुवा सेल के ओएचपी (ओर हैंडलिंग प्लांट) में कार्यरत ठेका महिला मजदूर रीमा केराई पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक बंदर ने उनकी उंगली काट ली, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में भय का माहौल है। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला मजदूर को गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। कार्यस्थल पर बंदरों के हमले की इस घटना से मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 


स्थानीय लोगों ने सेल प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित तरीके से आबादी और कार्यस्थलों से दूर हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि कर्मचारियों और आम लोगों को इस तरह के हमलों का सामना न करना पड़े। ज्ञात हो कि गुवा क्षेत्र में बंदरों का आतंक लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बंदर घरों में घुसकर रसोई में रखे सामानों को बिखेर देते हैं और खाने-पीने की वस्तुओं को नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों के डर से कई लोग अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के बढ़ते उत्पात पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और कार्यस्थलों पर मजदूर सुरक्षित माहौल में काम कर सकें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU