Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की महिलाओं ने की पूजा-अर्चना On the seventh day of Navratri, women worshipped Goddess Kalratri.

 


  • महासप्तमी पर मधु कोड़ा और गीता कोड़ा करेंगे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को महिलाओं ने मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए मां से प्रार्थना की।रामनगर में दुर्गा पूजा करा रहे पंडित मलय पाणिग्राही ने बताया कि मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों को भय, नकारात्मकता और अज्ञानता से मुक्ति मिलती है। मां अपने भक्तों को अनावश्यक भय और चिंताओं से दूर कर जीवन में सकारात्मकता का संचार करती हैं। उनकी आराधना से भक्तों को मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।


दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी की ओर से महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर संध्या सात बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। इधर, दुर्गा पूजा को लेकर गुवा के सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। शुक्रवार को षष्ठी पूजा के साथ ही मां दुर्गा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। वहीं, गुवा प्रशासन ने सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती कर दी है, ताकि पूजा के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU