Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की महिलाओं ने की पूजा-अर्चना On the fifth day of Navratri, women worshipped Goddess Skandamata.

 


  • महाअष्टमी और महानवमी पर रामनगर दुर्गा मंडप में होगा महाभोग प्रसाद वितरण

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बीमारियों से रक्षा की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान दुर्गा मंडप में भक्तिमय माहौल बना रहा।


नवरात्रि के अवसर पर रामनगर दुर्गा मंडप में प्रतिदिन विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जा रही है। मंदिर कमेटी की ओर से महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में दुर्गा मंडप पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेने और महाभोग प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। नवरात्रि की पूजा करा रहे पुजारी मलय पाणिग्राही ने बताया कि मां स्कंदमाता देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में पांचवें स्वरूप के रूप में पूजी जाती हैं। भगवान स्कंद की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है।


मां स्कंदमाता को मातृत्व, प्रेम और संतान की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। मां अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उन्हें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से मां की आराधना कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU