Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नवरात्र के दूसरे दिन महिलाओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना On the second day of Navratri, women worshipped Goddess Brahmacharini.

 


  • गुवा रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल में विधि-विधान से हुई पूजा, महाआरती के बाद बांटा गया प्रसाद

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने नवरात्र का उपवास रखकर मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पंडाल में पुजारी मलय पाणिग्राही ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाज के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र की कथा सुनाई और मां ब्रह्मचारिणी की महिमा के बारे में बताया।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से भक्तों को धैर्य, आत्मबल और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। पूजा-अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। 


इसमें उपस्थित महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां के जयकारे लगाए। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं चना-अमृत का वितरण किया गया। नवरात्र के दूसरे दिन रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मां ब्रह्मचारिणी से परिवार तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU