Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa चिड़िया सेल अस्पताल की व्यवस्था पर भड़के रामा पांडे, जांच की मांग Rama Pandey furious over the arrangements at Chidiya Cell Hospital, demands investigation

 


  • महिला और पुरुष मरीजों को एक ही वार्ड में रखने पर जताई नाराजगी, सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग

Guwa (Sandeep Gupta) चिड़िया सेल अस्पताल की व्यवस्था को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। अस्पताल के वार्ड में महिला और पुरुष मरीजों को एक साथ रखा जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि महिला मरीजों के लिए अलग महिला वार्ड और पुरुष मरीजों के लिए अलग पुरुष वार्ड की व्यवस्था की जाए। रामा पांडे ने अप्रैल माह में एक सिक्योरिटी गार्ड महेश हरिजन की मौत का मामला भी उठाया। उनके अनुसार, संबंधित सिक्योरिटी गार्ड के दांत में दर्द होने पर वह चिड़िया सेल अस्पताल पहुंचा था। 


वहां दांत के डॉक्टर ने उसका दांत निकाल दिया। इसके बाद उसके मुंह से काफी खून बहने लगा, जो बंद नहीं हो रहा था। कुछ दिनों बाद उसका मुंह पूरी तरह फूल गया और अंततः उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर रामा पांडे ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 


रामा पांडे ने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की सुरक्षा और उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU