Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa कांडेनाला पुलिया के पास तार लदा लाइन ट्रक पलटा, चालक घायल A wire-laden line truck overturned near Kandenala culvert, driver injured

 


  • तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, पुलिस ने जेसीबी से सड़क से हटाया सामान

Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के कांडेनाला पुलिया के पास गुरुवार को तेज रफ्तार के कारण तार लदा एक लाइन ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक अनिल कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने चालक को ड्राइविंग सीट से बाहर निकालकर नोवामुंडी अस्पताल पहुंचाया। चालक के चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान तीन टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस चालक को दोबारा घटनास्थल पर लेकर पहुंची। दुर्घटना के कारण ट्रक में लदे तार और टायर सड़क पर बिखर गए थे, जिससे यातायात बाधित हो गया।


इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क पर गिरे सामान को हटवाया। इसके बाद छोटी गाड़ियों का परिचालन शुरू कराया गया। पुलिस के अनुसार, लाइन ट्रक ओडिशा के बड़बिल और बड़ाजामदा होते हुए तार लेकर नोवामुंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कांडेनाला पुलिया के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना के बाद बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने ट्रक मालिक से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर उसे घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने मामले में सनहा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU