- एसपी अमित रेणू के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, महिला पुलिस जवान भी रहीं शामिल
Guwa (Sandeep Gupta) दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुवा पुलिस ने गुरुवार को गुवा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक अमित रेणू के दिशा-निर्देशन में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो, इंस्पेक्टर समीर तिर्की तथा गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया। फ्लैग मार्च गुवा थाना परिसर से शुरू होकर बिरसा नगर-2, डीएवी स्कूल, कच्छी धौड़ा, रेलवे मार्केट और रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंचा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल के जवान एवं महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। दुर्गा पूजा के दौरान बाजारों, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पूजा के दौरान आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को सतर्क करना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दुर्गा पूजा का आनंद ले सकें।

No comments:
Post a Comment