Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गांधी जयंती पर गुवा पूर्वी पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित Special Gram Sabha organised in Guwa East Panchayat on Gandhi Jayanti

 


  • बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Guwa (Sandeep Gupta) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 2 अक्टूबर को गुवा पूर्वी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में महिलाओं के साथ दादा-दादी एवं बुजुर्गों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना था। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।


वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए ग्राम सभा महत्वपूर्ण माध्यम है। योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पंचायत के बुजुर्गों का विशेष सम्मान किया गया। दादा-दादियों एवं अन्य बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर बुजुर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं महिलाओं एवं बुजुर्गों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर चर्चा भी की गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखे।


प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर समाधान के लिए पहल करने की बात कही। कार्यक्रम में नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मनी लागुरी, गीता देवी, पद्मा केसरी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU