Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई से ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं, राशन-पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया मुद्दा Villagers told former minister Badkuwar Gagrai about their problems and raised issues of ration, water and health facilities.

 


  • पेटेता पंचायत के राईका गांव पहुंचे पूर्व मंत्री, बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई मंगलवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत पेटेता पंचायत के राईका गांव पहुंचे। ग्रामीणों के आमंत्रण पर गांव पहुंचे पूर्व मंत्री से लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और राशन वितरण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले राशन की अनियमितता से गरीब परिवारों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन महीने में एक बार राशन मिलता है और वह भी सभी लाभुकों को नहीं मिल पाता है, जबकि राशन कार्डधारियों की हर महीने पंचिंग की जाती है। इससे जरूरतमंद परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


इसके अलावा, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की जानकारी देते हुए कहा कि बीमार पड़ने पर उचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में परेशानी होती है। गांव में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने और बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से इन समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने की मांग की। उन्होंने गांव में नियमित राशन वितरण सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य एवं पेयजल सुविधाओं में सुधार करने और बिजली सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


पूर्व मंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता राय भूमीज सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और राईका गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU