Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राष्ट्रपिता के दिखाए गए मार्ग सत्य और अहिंसा आज के दौर में सर्वाधिक प्रासंगिक:सरोज महापात्रा The path of truth and non-violence shown by the Father of the Nation is most relevant in today's times: Saroj Mahapatra

 


Upgrade Jharkhand News. रखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति अध्यक्ष विक्टर सोरेन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड समितियों एवं नगर समितियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सादगीपूर्ण तरीके से भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया गया। इसी के तहत मानगो नगर समिति के द्वारा अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू की अध्यक्षता में मानगो,गांधी मैदान में एक सादा समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सरोज महापात्रा,खुद्दू उराव,उमानाथ झा,लालटू महतो,शेख नासिर खान,प्रीतम हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित हुए।


समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सरोज महापात्रा ने आज के इस समय में राष्ट्रपिता के दिखाए हुए मार्गदर्शन सत्य और अहिंसा को विशेष रूप से प्रासंगिक बताया। जहाँ विश्व के कई देश युद्ध की विभीषिका झेल रहे हैं, वही देश की सत्तारूढ़ सरकार द्वारा आमजनों के बीच अब तक अच्छे दिन आने का झूठ परोसा है, इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है वही देशरत्न लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान जैसे नारा देकर देश  को आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के लिए सदैव सबल रहने की आवश्यकता पर भी बल दिया, वरिष्ठ नेता उमानाथ झा ने देश की आंतरिक सामाजिक संरचना,और गंगा जमुनी संस्कृति को हिन्दू मुस्लिम जाति पाती के नाम पर बॉट कर देश को मुख्य मुद्दों से भटकाने के असत्य से बाहर आने की सलाह केंद्र के सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को दी। 


उन्होंने गांधी जी द्वारा बताए गए सत्य,अहिंसा और सद्भावना और लालबहादुर शास्त्री के किसानों एवं जवानों की जय को ही देश के विकास का मूल मंत्र बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल महतो,गुरमीत सिंह गिल,रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो,रंजीत धल, प्रभात सिंह,बापी दत्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता,किशनू सुंडी,समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU