गुवा। सेल के किरीबुरू आवासीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होने के बावजूद सेलकर्मियों के आवासों में पानी नहीं आने से सेलकर्मियों व हाटिंग के लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। नल में पानी की जगह सिर्फ हवा हीं आती रही। निर्धारित समय से पहले हीं पेयजल आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इस समस्या के बाबत विभागीय सूत्रों ने बताया की पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी की गलती की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
उक्त कर्मचारी द्वारा मुख्य पाइप लाइन में लगा वाल्ब का वाल पूरी तरह से नहीं खोला गया। जिससे सेलकर्मियों के आवास में पानी नहीं पहुंचा पाया। उल्लेखनीय है कि सेल प्रबंधन पानी सप्लाई के दौरान शहर की विद्युत आपूर्ति को काट देती है। जिस वजह से अगर कोई मोटर चलाकर पानी भरना चाहे तो वह मोटर नहीं चला पाये। इसके बावजूद पानी सप्लाई की यह स्थिति देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ सिविल विभाग ने सेलकर्मियों के आवास में पानी टंकी लगाया गया है, लेकिन चर्च रोड, पार्क लाइन आदि क्षेत्रों के सेलकर्मियों के आवास में लगे टंकी में पानी चढ़ हीं नहीं पा रहा है। इससे यह योजना सफेद हाथी साबित हो रही है।

No comments:
Post a Comment