निरीक्षण क्रम में उन्होंने लेखा पंजी, वितरण विवरणी, स्टॉक राशन समेत अन्य बिन्दुओ का जायजा लिया। अपने निरीक्षण के क्रम मे उन्होंने राजेश कुमार जायसवाल, नरेश सिंह कर्मा और पूर्णमासी जायसवाल के पीडीएस दुकानों को बंद पाया। इन तीनों डीलरों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। अन्य दुकानों मे राशन वितरण प्रतिशत में कमी पाई गई जिसे दो दिन के अंदर सुधारात्मक प्रगति लाते हुए कार्यालय मे प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र में राशन कम वितरण करने तथा दुकान समय पर ना खुलने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उन शिकायतों के आलोक में यह निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमसंगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं ऐसे दुकान जिन्हे दो दिन के अंदर राशन वितरण प्रतिशत में प्रगति लाने के निदेश दिए गए है वैसे दुकानदारों के राशन वितरण प्रतिशत में सुधारात्मक प्रगति ना आने पर शोकॉज जारी करते हुए नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment