थीम : जिंदगी की राह कैंसर के साथ "
जमशेदपुर। जमशेदपूर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड सोसाइटी ( जोग्स) का गोल्डेन जुबली , 50 वीं सम्मेलन समारोह का आयोजन 18 एवं 19 मार्च 2023 को होटल रामदा के एमरेल्ड हॉल में आयोजित किया गया है। इसके मुख्य अतिथि XLRI जेवियर इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट जोरर्ज प्रोफेसर डॉक्टर फॉदर सेवास्टियन एस जे जी ने जोग्स को 50 वीं गोल्डेन जुबली सम्मेलन के लिए बधाई दीं तथा आशीष दिए। उन्होने कहा कि मानव जीवन के सिद्धान्तों पर सुचारू रूप से चलता है,जो डॉक्टर अपने पेशे कार्य क्षेत्र में उपयोग करते हैं।
एम जी एम मेडिकल कॉलेज ,जमशेदपुर के प्रिंसिपिल एवं डीन डॉ के एन सिंह ने जोग्स को अपनी शुभकामनायें दिया। 50 वर्ष पहले 1973 में विश्व प्रसिद्ध ,टाटा मेन हॉस्पीटल के गायनी विभाग प्रमुख डॉ सविताभा दासगुप्ता द्वारा जोग्स की स्थापना की गयी थी। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ प्रसुति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ आलोके देवदास, डॉ वीणा प्रसाद ,डॉ रेशनी टाटा को उनके द्वारा आजीवन मानवता सेवाओं विशेष कर स्त्रियों की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उत्तम स्वास्थ कार्य के लिए डा एस दास गुप्ता को लाइफ टाइम Achievement Award स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।
इस वर्ष सम्मेलन में फोगसी की कैंसर कमेटी की चेयर परसन डॉ प्रिया गणेश कुमार ने कोल्पोस्कोपी द्वारा महिलाओं में होने वाले गर्भाश्य के मुख्य द्वार पर सरभाइकल कैंसर के लक्षण के लिए महिलाओं का जाँच किया । फिर कोलकाता के डॉ अरुणाभा राय के सहयोग से ट्यूमर बोर्ड में विभिन्न डाक्टरों ने ट्यूमर जाँच व ईलाज निदान पर अपने अपने विचार रखे। आजकल की सर्जरी की नयी प्रणाली रोबोटिक सर्जरी के बारे में Dr Arunava ने अपने अनुभव को साझा किया। कटक से आये डॉ एस के गिरी ने योनि द्वार पर ग्रोथ पर गायनीकोलोजिस्टों के विचारों को बताया । सम्मेलन में करीब 65 डॉक्टरों ने भाग लिया। गेस्ट लेक्चर के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में डाक्टरों ने भाग लिया।


No comments:
Post a Comment