Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सरकारी जमीन पर कराए जा रहे समतलीकरण कार्य को अंचलाधिकारी के आदेश पर तत्काल रोक लगा दी गई



 गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड दो स्थित सतवाहिनी के मंगलम सिटी के पीछे सरकारी जमीन पर कराए जा रहे समतलीकरण कार्य को अंचलाधिकारी के आदेश पर तत्काल रोक लगा दी गई। बताया गया है कि नवीन भाटिया नामक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण के उद्देश्य से सतवाहिनी स्थित उक्त सरकारी भूखंड खाता संख्या 187, प्लॉट संख्या 193 व 194 पर जेसीबी से सफाई कराकर समतलीकरण कराया जा रहा था। साथ ही, वहां एक चाहरदीवारी का निर्माण भी कराया गया था। 

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना गम्हरिया के अंचलाधिकारी मनोज कुमार को देते हुए इसपर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की गई थी। तत्पश्चात, सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल निरीक्षक व अंचल कर्मचारी को स्थल का निरीक्षण कर समतलीकरण कार्य को रोकने का निर्देश दिया। उक्त निर्देश के आलोक में अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और राजस्व कर्मचारी ने स्थल का मुआयना कर उक्त कार्य पर तत्काल प्रभाव से समतलीकरण पर रोक लगाते हुए निर्मित चाहरदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.