Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

75 लाख से चेकडैम का निर्माण कार्य हुआ शुरू, Construction work of check dam started with 75 lakhs



गम्हरिया। प्रखंड के जगन्नाथपुर, पूजीडूंगरी स्थित झुड़िया नाला को करोड़ों रुपए की लागत से एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में करीब 75 लाख की लागत से झुड़िया में जल संचयन की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को उसका निर्माण कार्य विधिवत पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया गया। वर्तमान में जल संचय का कार्य वन विभाग की जमीन पर वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। 

इस मौके पर वन विभाग के रेंजर प्रकाश चंद्र, लघु सिंचाई विभाग के अभियंता समेत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि संजीव उर्फ बबुआ सिंह, दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष सनी सिंह, संमाजसेवी ओपी गुप्ता, पूर्व सैनिक शुभेंदु शेखर, वार्ड सदस्य वीरेंद्र राय, कमलदेव राय, मनीष सिंह, कमल कुमार के अलावा काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। विदित है कि स्थानीय लोगों द्वारा बीते वर्ष उनके प्रतिनिधि के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से झुड़िया नाला का विकास कराने और लोकहित के मद्देनजर जल संचय की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। तत्पश्चात उन्होंने उपायुक्त, वन विभाग समेत अन्य सम्बद्ध विभाग के अधिकारियों संग दौरा कर स्थल का निरीक्षण करते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया था। 

उनका आश्वासन अब साकार रूप लेते हुए धरातल पर उतरना प्रारम्भ कर दिया है। इससे जगन्नाथपुर पंचायत वासियों में हर्ष व्याप्त है। बताया जाता है कि जल संचय की व्यवस्था हो जाने से जगन्नाथपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी। साथ ही, छठव्रतियों को भी छठ पूजा के अवसर पर दूरदराज के तालाबों या करीब दस किलोमीटर दूर स्थित शहरबेड़ा दोमुहानी नदी तट नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से स्थानीय लोगों को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से रोजगार के सुअवसर भी प्राप्त होंगे। गौरतलब है कि झुड़िया के आसपास का दृश्य काफी मनोरम है। यहां स्थित मंदिरें, पेड़-पौधों और पहाड़ की ढाल काफी खूबसूरत नजारा प्रदर्शित करता है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU