गुवा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेल, बीएसएल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन तथा अधिशासी महिला समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बारह दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने दीप प्रज्वलित कर किया। 26 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगी। इधर, उद्घाटन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी।
बुधवार देर शाम को महिलाओं के बीच डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। अपने संबोधन में सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि महिला दिवस इस बार बेहतर तरीके से मनाया जा रहा है। शहर की तमाम महिलाएं व युवतियां अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर विभिन्न प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लें। स्टेला सेलबम ने कहा कि महिलाएं इस अवसर पर अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकती हैं।
इस दौरान महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक एस के सिंह, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक के बी थापा, सुषमा कुमारी, सुजाता बनर्जी, पुष्पलता, सुनीता थापा, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक डा मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक आरोक वर्मा, सीताराम महतो, मृत्युंजय कुमार, अभिजीत कुमार, एन एन घटवारी, वीर सिंह मुंडा, बीरबल गुड़िया, राजकुमार प्रसाद, सीमा घटवारी, लीली भंज, तिलोत्मा महतो आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।


No comments:
Post a Comment