गम्हरिया। जेवियर स्कूल गम्हरिया में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के प्रथम दिन सभी नए बच्चों के लिए ओरिएंटेशन (स्वागत) समारोह आयोजित कर शैक्षणिक सत्र की विधिवत शुरुआत की गई। समारोह में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के बच्चे व उनके अभिभावक शामिल हुए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ फादर टोनी राज एसजे ने सभी अभिभावकों से विद्यालय के नियम एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए माता-पिता ही प्रथम शिक्षक हैं, उसके बाद गुरु का स्थान आता है।
बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने परिवार में देखते हैं। इसलिए छोटे बच्चों में अच्छे संस्कार देने चाहिए, जिससे वह समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बनकर अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन करें। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों एवं बच्चों का मन मोह लिया। इस दौरान अभिभावको ने भी विद्यालय को सहयोग देने में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। दोहराया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर रेशमी, सिस्टर अर्चना, ब्रदर अम्लराज समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment