Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बैटरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए चोर की पिटाई से मौत, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

 


गम्हरिया।  आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर में शनिवार सुबह ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते एक युवक को पति पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक  की पहचान लोलको गोप के रूप में की गयी है जो शिवनारायणपुर गांव के पास में ही रहता हैं। घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब डेढ़ बज आरोपी मृतक लोलको गोप ने शिवनारायणपुर निवासी पुटूरु टुडू के घर के बाहर रखे ट्रैक्टर की बैटरी को चुराने का प्रयास किया। तभी पुटूरु टुडू की नजर उस पर पड़ी और उसने उक्त चोर पर हमला कर दिया। 

इस बीच उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पति-पत्नी ने मिलकर डंडे से लोलको गोप की जमकर पिटाई कर दी। शनिवार सुबह तक लोलको गोप होश में था। लेकिन समय से इलाज नहीं मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर थाना ले गई। पुलिस आरोपी लोल्को गोप और उसकी पत्नी को थाना में पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। आरोपी दंपति ने पुलिस को बताया है कि आवेश में आकर उन्होंने डंडे से पिटाई की है। लेकिन वे उसकी हत्या नहीं करना चाहते थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.