Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मौत के साए में पढ़ रहे बच्चे, कभी भी गिर सकता है भवन, शिक्षा विभाग मौन, Children studying in the shadow of death, the building may collapse anytime, education department silent


गुवा। नोवामुंडी प्रखंड के गुवा बिरसा नगर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन कभी भी गिर सकता है। इस विद्यालय में कुल विद्यार्थियों की संख्या 39 है। और इसमें कक्षा 1 से लेकर 5 तक की पढ़ाई होती है। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नया पीलेट प्लांट लगाने को लेकर बिरसा नगर बस्ती को पूरी तरह से खाली कराया गया। परंतु बिरसा नगर में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन यहां से नहीं हटाया गया। अभी भी इस विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे हैं। 

इस संबंध में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा कई बार स्कूल बंद करने को कहा गया ताकि कहीं इस भवन में कोई हादसा ना हो जाए। सेल प्रबंधन ने कहा कि बिरसा नगर में खुदाई का काम चल रहा है जिससे वहां पर स्थित विद्यालय कभी भी गिर सकता है। इस संबंध में आज शुक्रवार को नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी तथा पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने स्कूल भवन का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा। 

इस संबंध में जिप सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि स्कूल की इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग चाईबासा के डीएसई अभय कुमार शील को कई बार पत्र द्वारा सूचित कराया गया है उसके बावजूद विद्यालय को मर्ज नहीं किया गया। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से लिखा था कि गुवा के बिरसा नगर स्थित जो की सेल पट्टा भूमि पर संचालित है। जहां सेल अपना एक बहुत ही बड़ा परियोजना आरंभ करने के लिए पहले ही बिरसा नगर बस्ती को वहां से नुईया गांव के पास पुनर्वासित करवाया है। जिसके कारण यहां के छात्रों को भी विद्यालय आने जाने में कठनाई होती है। और आसपास कोई घर या बस्ती नहीं होने के कारण नए छात्रों का नामांकन नहीं हो पा रहा है। 

साथ ही विद्यालय में पानी की समस्या से मध्यान भोजन नहीं बन पा रहा है। इन सब कारणों की वजह से विद्यार्थियों, शिक्षकों और रसोइयों के भविष्य के भविष्य पर सवाल उत्पन्न हो गया है। इन सब के भविष्य को ख्याल रखते हुए विद्यार्थियों का विलय जाटा हार्टिंग स्थित प्राथमिक विद्यालय मैं तथा एक शिक्षिका को जाटा हाटिंग प्राथमिक विद्यालय में तथा एक शिक्षिका को तथा 2 रसोईया को नुईया मध्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया जाए। क्योंकि वहां 320 विद्यार्थी है और मात्र 2 शिक्षक और दो रसोईया है। अगर भविष्य में विद्यार्थियों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना घट जाती है तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को होगी।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.