जमशेदपुर। इनरव्हील कल्ब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा महिला दिवस व होली मिलन का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रीता झा, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलकनंदा बक्सी ,डिस्ट्रिक्ट एडिटर निभा मिश्रा एवं अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। क्लब सेक्रेटरी अनंदिता बेरा ने अध्यक्ष अनन्या दत्ता की अनुपस्थिति में सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मीरा सोनी के मधुर गीत से हुई। नृत्य प्रस्तुति रीता गोस्वामी, रजनी, बरनाली लाहिड़ी के द्वारा हुआ। विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रीता झा के द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में मर्सी हॉस्पिटल की डॉक्टर सिस्टर जेसी जोसेफ, वर्साला जॉर्ज एवं मिश्रा ,एमजीएम हॉस्पिटल से शगुफ्ता परवीन को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र से कदमा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका शिप्रा मिश्रा ,साकची गर्ल्स हाई स्कूल से प्रिंसिपल मंजू सिन्हा एवं कला के क्षेत्र से नबामिता चौधरी सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष बबीता केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
यह कार्यक्रम साकची में कैनेलाइट होटल में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष उर्वशी वर्मा, अमिता सिन्हा, नीलम जायसवाल, पापिया चटर्जी, मधुमिता दत्ता ,पूर्वी घोष,कविता ,अंतरा चक्रवर्ती , जया चौधरी उपस्थित थीं।

No comments:
Post a Comment