इस दौरान उन्हें साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने , स्वास्थ्य रहने के लिए हेल्दी फूड का सेवन करने , समय समय पर डॉक्टर से चिकित्सकिये जांच कराते रहने पर बल दिया गया । साथ ही गर्भवती महिलाओ एवं छोटे बच्चो को आंगन बाड़ी केंद्र के सेविका एवं सहिया दीदी के सम्पर्क मे रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ पाने की नसीहत दी गयी । इसके अलावा डालसा के कार्य एवं उद्देश्यों के बारे मे भी जानकारी दी गयी ।
साथ ही बताया गया कि जानकारी के अभाव मे गरीब लोग कई गंभीर बीमारिओं से ग्रसित हो जाते हैं , जिन्हें बाद मे पैसा के अभाव मे ईलाज नही करा पाते और मरीज अंत मे दम तोड़ देते हैं । सरकार द्वारा गरीब लोगों के स्वास्थ्य हित के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना आदि कई तरह के योजना चलायी जा रही है , जिसका समुचित लाभ पाने के लिए बंचित व जरूरतमंद लोग डालसा के कार्यालय मे आकर निःशुल्क अपनी समस्याओं का निदान पा सकते हैं । सभी लोगों को डालसा द्वारा उपलब्ध कराये गये पम्पलेट्स व बुकलेट्स भी बाटे गये ।

No comments:
Post a Comment