Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

समाज के उत्थान के लिए काम करने वालों को किया सम्मानित, Those working for the upliftment of the society were honored


मुसाबनी । प्रखंड अंतर्गत चापड़ी ग्राम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने प्रखंड प्रमुख सह जिला अध्यक्ष रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड के प्रतिभावान युवक-युवतियों को सम्मानित किया। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत पाथरगोड़ा टुमांगकोचा गांव के सबर व बिरहोर बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन पढ़ा रहे मुगली सबर, केन्दाडीह गांव में छात्र- छात्राओं को फ्री कोचिंग करा रहे आशीष दास, चापडी गांव में महिला फुटबॉल टीम बनाने में अग्रसर फुटबॉलर सरस्वती सबर, दिव्या टुडु, कुमीरमुड़ी गांव में किशोर किशोरियों को फुटबॉल के खेल के प्रति और पढ़ाई लिखाई के प्रति प्रेरित कर रहे आजाद हेम्ब्रम को सम्मानित किया गया। 

मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज के उन युवाओं को मान सम्मान देने का काम कर रही है, जो समाज के उत्थान में एड़ी चोटी एक कर युवाओं को खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। समाज के हित में कोई भी आवश्यकता होगी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा हमेशा आगे रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घाटशिला विधानसभा प्रभारी प्रमित पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष लीटाराम मुर्मू, बागुन केराई, नाइके बाबा सुनाराम सोरेन, अंतू हांसदा, लखन मुर्मू, धनीराम हेम्ब्रम, राजाराम मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.