काम मांगने पर कल आओ के बहाने बनाकर 4 माह बीत गया, लेकिन काम वापस नहीं दिया मुझको। काम इसलिए मिला है की टाटा कंपनी का पानी पाइपलाइन मेरे जमीन होते हुए गया हुआ है। अब बिना किसी कारण वश काम से निकाल देने से मेरे साथ अन्याय हो रही है। मुझको न्याय दिलाया जाए। मुझको काम पर वापस रखा जाए। मेरे परिवार का आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
काम वापस नहीं मिलने की स्थिति में टाटा कंपनी आयरन ओर माइन्स नोवामुंडी के मुख्य गेट में परिवार साथ थाली कटोरा लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय, भारत सरकार, नई दिल्ली,मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय, जगजीवन नगर धनबाद, टाटा स्टील प्रबंधन आयरन ओर माइन्स, नोवामुंडी पश्चिम सिंहभूम को भेजा गया है।


No comments:
Post a Comment