गुवा। सामाजिक रोजगार अभियान कार्यक्रम के तहत आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पहल पर युवाओं में क्षमता वृद्धि सम्मेलन-2023 कार्यक्रम 02 जुलाई को निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम जुमूर ओवा आदिवासी एसोशिएसन नोवामुंडी में कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में शिक्षित-अशिक्षित बेरोजगार युवाओं को माइनिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर को लेकर समाज लोगों को सहयोग एवं प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में वेन्डर डेव्लोपमेन्ट प्रोग्राम,आदिवासी जगत में व्यवसाय तथा पारंपरिक व्यवसाय,सामाजिक-सह-कानूनन जागरूकता,अपराध नियंत्रण,सामाजिक-कुरीतियाँ एवं अन्य विषयों पर युवाओं को हैन्ड होल्डिंग सर्पोर्ट किया जाएगा।
जिसको सफल बनाने के लिए नोवामुंडी प्रखंड के टोंटोपोसी,दानाऊली,कोटगढ़,दुधविला,कुमिरता,गुवा,किरीबुरू तथा विभिन्न गाँव में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रखंड अध्यक्ष बुधराम चाम्पिया के नेतृत्व में लगातार तीन-चार दिन से प्रचार-प्रसार तथा लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही जगह-जगह पर 21 अगस्त 2023 को जंतर-मंतर,नई दिल्ली में निर्धारित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को अपील किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठन के तत्वाधान में पोस्ट कार्ड लेखन अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक-आर्थिक तथा राजनीतिक स्तर से सहयोग करने के लिए विनती किया गया। इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम,संगठन सचिव सुशील सवैंया,प्रदेश सचिव शंकर चातोम्बा,संयुक्त सचिव सिकंदर हेम्ब्रम,अनुमंडल उपाध्यक्ष लंका पुरती,प्रखंड कोषाध्यक्ष भीमसिंह चातोम्बा,चंद्रमोहन चातोम्बा,अरूण बोबोंगा,आदिवासी कल्याण केन्द्र के अध्यक्ष हीरालाल सुन्डी,सचिव शुभनाथ हेम्ब्रम,सदस्य गोपी लागुरी,श्याम बिरूवा,सह कोषाध्यक्ष बलभद्र बिरूली,राजेन्द्र गुईया,मनोज लागुरी,बिरसा पुरती,विलायची सून्डी,गीता लागुरी,विनय पुरती,सौरभ पूरती,मनीष सवैंया,कानुराम पुरती,प्रशांत चांपिया,सुमित्रा पुरती,राज पुरती आदि लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment