Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्राथमिक विद्यालय, सालबनी के सेवानिवृत्त शिक्षक नेहरू महतो को भावभीनी विदाई दी गई, Emotional farewell was given to Nehru Mahato, former state vice president cum primary school, retired teacher of Salbani

 


गम्हरिया। अखिल झारखण्ड प्राथमिक संघ ईचागढ़ अंचल ईकाई की ओर से प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय गौरांगकोचा के सभागार में समारोह आयोजित कर संघ के पूर्व  प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्राथमिक विद्यालय, सालबनी के सेवानिवृत्त शिक्षक नेहरू महतो को भावभीनी विदाई दी गई। प्राथमिक विद्यालय सलबनी, इचागढ़- सह- अखिल अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष को सेवानिवृत्ति के पश्चात् ।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने कहा कि नेहरू महतो वर्ष 1994 में शिक्षक के रूप में सेवा में आने के पश्चात् पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मंझारी प्रखंड तथा ईचागढ़ उच्च विद्यालय पिलीद में लंबे अवधि तक शिक्षण कार्य का निष्पादन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण तथा शिक्षक कल्याण में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। अपने विदाई समारोह के मौके पर महतो ने अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा एवं शिक्षण कल्याण में प्रतिबद्धता एवं संकल्पित होकर कार्य करने की अपील किया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने नेहरू महतो को सेवानिवृत्ति की बधाई के साथ भविष्य में समाज को मार्गदर्शन करने की अपील किया। समारोह को गढ़वा के बीडीओ जयपाल महतो ने भी संबोधित किया। अंत में उन्हें पुष्प गुच्छ व उपहार प्रदान कर विदाई दी गई। इस मौके पर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद साहू, चंद मोहन चौधरी, जिलाध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, महासचिव सुदामा मांझी, देवेन्द्र नाथ साव, संजय साहु, बुद्धेश्वर साहु, चित्तरंजन महतो, तरणी प्रसाद साहू अश्विनी कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, अमर उरांव, दिलीप गुप्ता, हेमंत कुमार महतो, अरूण प्रसाद वर्मन, कमल महतो, लक्ष्मण महतो, विष्णुपदो प्रमाणिक समेत शिक्षक व कई छात्र उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU