गम्हरिया। राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में हुल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले सिद्धो-कान्हू व चांद- भैरव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रांतीय महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन आंदोलनकारियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से सीख लेने की अपील किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मुकेश झा, सुशीता बारीक, श्याम सुन्दर मालाकार, गाजु साव, मो0 खालिद, बबलू यादव, रामेश्वर सिंह यादव, आशुतोष राणा, आनन्द मंडल, राजीव यादव, राजेंद्र यादव, वासुदेव प्रसाद, जगन्नाथ मिश्रा, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, बबीता पांडेय, इन्दर सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment