Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भाजपा नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों का परिचयात्मक बैठक संपन्न

 


                                        

गुवा । भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला की नवगठित कमेटी का पदाधिकारियों का परिचयात्मक बैठक आज शनिवार को चाईबासा के भाजपा जिला कार्यालय में हुई । जिसका अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने किया। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, महामंत्री विजय मेलगांडी, कोल्हान प्रभारी भूषण पाट पिंगुवा, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, सराईकेला - खरसंवा जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबिड, प्रदेश सदस्य मंगल सिंह गिलुवा मौजूद थे। 


इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा गया कि प्रदेश द्वारा दी गई निर्देशानुसार सांगठनिक कार्यों को सक्रियता के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।  आने वाले मिशन 2024 में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का भूमिका होगी। कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री तीरथ जामुदा व धन्यवाद ज्ञापन रानी बांदिया ने दिया।

बैठक में जिला महामंत्री बाबुराम लागुरी, तीरथ जामुदा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष पाड़ेया, रानी बांदिया, खुशबू हेंब्रम, मंत्री सरीम सिंह बिरुवा, राजवो होनहागा, कोषाध्यक्ष सोनाराम बिरुवा, शत्रुघन हेंब्रम, कार्यालय मंत्री अमित नाग, मिडिया प्रभारी रेंसो कोड़ा, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष चर्चिल केराई, हाटगम्हरिया मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ तियु, झींकपानी मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर बिरुली, चाईबासा नगर अध्यक्ष पंकज टोप्पो, टोंटो मंडल अध्यक्ष प्रदीप हेस्सा, कुमारडुंगी मंडल अध्यक्ष मोरन सिंह हेंब्रम,तांतनगर मंडल अध्यक्ष नासरु बोयपाई, टोकलो मंडल अध्यक्ष कृष्णा गागराई, कराईकेला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सांडिल, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रोबी लकड़ा, भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सामड उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template